
देहरादून- उतराखन्ड की प्रख्यात समाजसेविका/साहित्यकार डा गार्गी मिश्रा को राष्ट्रीय कवि संगम मे संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व से नवाजा गया है।
राष्ट्रीय कवि संगम महिला इकाई महानगर ,देहरादून का वार्षिकोत्सव सिम्स कॉलेज हरिद्वार रोड कुआंवाला , देहरादून में संपन्न हुआ। इसवार्षिकोत्सव में राष्ट्रीय कवि संगम की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया । जिसमें अभ्युदय वात्सल्यम संस्था की निदेशक गार्गी मिश्रा को संगठत मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।ज्ञातव्य है कि डा गार्गी मिश्रा अभ्युदय वात्सल्यम संस्था की निदेशक हैं और वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ एक लम्बे समाज सेवा में सतत प्रयासरत हैं।

इस भव्य कवि सम्मेलन में शहर के गणमान्य कविगण एवं सी.आई.एम.एस महाविद्यालय के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। यह पूरा कार्यक्रम तीन सत्रों में विभाजित किया गया था।
पहले सत्र का संचालन ‘राष्ट्रीय कवि संगम’ महिला इकाई महानगर की महामंत्री श्रीमती कविता बिष्ट ‘नेह’ जी द्वारा किया गया। दूसरे सत्र का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री श्रीकांत ‘श्री’ जी ने किया। तीसरे सत्र का संचालन गढ़वाल महामंत्री श्रीमती मणि अग्रवाल ‘मणिका’ जी ने किया।
राजस्थान से पधारे राष्ट्रीय मंत्री योगेश शर्मा जी की उपस्थिति ने कवि सम्मेलन में चार चाँद लगा दिए। उनके उत्कृष्ट काव्य पाठ से सभी श्रोताओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। सभी ने सुहानी शाम का आनंद उठाया।
तत्पश्चात कवि सम्मेलन में सभी कवि-कवयित्रियों ने सुंदर गीत, ग़ज़ल, नज़्म और कविताएं सुनाई। सभी की सुंदर रचनाओं से काव्य सभा नई उमंग से सराबोर हुई। वार्षिकोत्सव में कवि सम्मेलन से सभी कवयित्रियों का मनोबल बढ़ा और सभी ने उत्कृष्ट काव्य पाठ किया।
राष्ट्रीय कवि संगम महिला इकाई महानगर, देहरादून की सभी कवयित्रियां इस पुनीत भव्य आयोजन की साक्षी बनी।
डॉ. इंदु अग्रवाल जी, श्रीमती महिमा श्री जी, श्रीमती कविता बिष्ट ‘नेह’ जी, डा (श्रीमती) गार्गी मिश्रा, श्रीमती झरना माथुर जी, श्रीमती नीरू नैय्यर ‘नीलोफर’ जी, श्रीमती शोभा पराशर जी, श्रीमती अनीता सोनी जी, श्रीमती निशा अतुल्य जी, श्रीमती रेखा जोशी जी, श्रीमती राज रानी शर्मा जी, डॉ. क्षमा कौशिक जी, डॉ. विद्या सिंह जी, श्रीमती मीरा नवेली जी, श्रीमती अर्चना झा ‘सरित’ जी, श्रीमती उमा सिसोदिया जी, श्रीमती कुसुम पंत ‘उत्साही’ जी, श्रीमती मणि अग्रवाल ‘मणिका’ जी, अवनीश मलासी जी, सतेंद्र शर्मा जी, मशहूर शायर जनाब अंबर खरबंदा जी, के.डी. शर्मा जी, भूपेंद्र बसेड़ा जी, संजीव जैन जी, संजीव वर्मा जी, श्रीमती कविता जैन जी, वृंदा जी, सागर डंगवाल जी तथा मनीषा एवं मीनाक्षी जी की गरिमामय उपस्थिति से कवि सम्मेलन मनोरम व आनन्दमय हो गया।सभी की प्रस्तुतियां बहुत उत्कृष्ट रहीं। करतल ध्वनि ने सब में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।
इस अद्भुत आयोजन में पधारें सभी मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों एवं सी.आई. एम. एस के चेयरमैन ललित मोहन जोशी का राष्ट्रीय कवि संगम महिला इकाई आभार प्रकट किया गया।
*डा गार्गी मिश्रा संगठन मंत्री
*प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला इकाई): डॉ. इंदु अग्रवाल
*गढ़वाल अध्यक्ष: अनिल अग्रवाल
*महामंत्री: श्रीमती कविता बिष्ट ‘नेह’
*सरक्षक: अम्बर खरबन्दा
*महानगर अध्यक्ष (महिला इकाई): श्रीमती मीरा नवेली
*महामंत्री: श्रीमती शोभा पराशर
*महामंत्री: डॉ. क्षमा कौशिक जी
*संरक्षक: श्रीमती उमा सिसौदिया
का दायित्व दिया गया।
सभी रचनाकारों को उत्तम काव्यपाठ हेतु स्नेह तथा शुभकामनाएं प्राप्त हुई। राष्ट्रीय कवि संगम के पदाधिकारियों के उत्कृष्ट कार्य हेतु पदोन्नति की गई। जगदीश मित्तल जी ने नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की। इस पूरे कार्यक्रम का कार्यभार श्रीकान्त श्री जी ने निभाई। डॉ. इंदु अग्रवाल जी द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन तथा आशीर्वचन देकर भव्य सम्मेलन को पूर्णता प्रदान की गई।