बुन्देलखण्ड की अग्रणी समाजसेवी संस्था “अनुरागिनी” द्वारा आयोजित नाबार्ड बसंत मेला” को सराहा भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने

National Uttar Pradesh Uttarakhand

उरई | महिला स्वयं सहायता समूह के उत्पादों में गुणवत्ता के साथ पैकेजिंग पर विशेष ध्यान देकर अपने उत्पाद को जिले नहीं बल्कि देश-विदेश तक पहुंचाएं आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं ,यह बात टाउन हॉल परिसर उरई में आयोजित नाबार्ड द्वारा अनुरागिनी संस्था के सहयोग से लगाए गए तीन दिवसीय बसंत मेले के दूसरे दिन महिला समूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जनपद जालौन की जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्विजा दीक्षित ने व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे अब लोग स्वयं सहायता समूह के उत्पादों पर विश्वास कर रहे हैं पर उचित प्लेटफार्म न मिलने के कारण स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की बिक्री में समस्या उत्पन्न होती है। अनुरागिनी संस्था द्वारा नाबार्ड बसंत मेले का आयोजन नाबार्ड के सहयोग से किया गया है, महिला सशक्तिकरण के लिए पिछले 27 वर्षों से कार्य कर रही बुंदेलखंड की अग्रणी सामाजिक संस्था अनुरागिनी की यह पहल सराहनीय है।

नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक परितोष कुमार नाबार्ड द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि नाबार्ड बसंत मेले का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराना है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के निदेशक एवं अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि जनपद में अनुरागिनी संस्था द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह का गठन कर उनका सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सख्त बनाया जा रहा है एवं महिला सशक्तिकरण हेतु विभिन्न प्रयास किया जा रहे हैं।

नाबार्ड बसंत मेले में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सूर्य नायक जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह सेंगर डा अनुज भदौरिया डा कुमारेंद्र सिंह सेंगर सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनी चित्रकार रोहित विनायक क्रय विक्रय सहकारी समिति लि कालपी के अध्यक्ष सोमेश सिंह संचालक जितेंद्र कुमार पांडेय रोहित विनायक डा पंकज वर्मा डा श्रवण कुमार डा हासिम अंसारी डा अर्चना विश्वास रामेंद्र सिंह गुर्जर आशुतोष कुमार समूह सदस्य वंदना बबली श्यामा प्रेमवती पुष्पा नरेश कुमारी नीलम कुसमा किरण मीना आकांक्षा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक चंदन कुमार श्रीवास अनुरागिनी संस्था के समन्वयक प्रेरणा झा लक्ष्मी प्रसाद राजपूत राम कुमार जादौन राहुल समाधियां रोगी सहायता केंद्र के प्रबंधक ब्रज किशोर कश्यप समाजसेवी सर्वेश सिंह अमन अग्रवाल प्रिंस उपाध्याय राजा सिंह राज शास्त्री दीपू कुमार आशु गौरव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *