उत्तराखंड में पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता

सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की ओर से उत्तराखंड के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश में पेट्रोल (एमएस), डीज़ल (एचएसडी) एवं रसोई गैस (एलपीजी) सहित सभी आवश्यक पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता सामान्य एवं निर्बाध बनी हुई है। […]

Continue Reading

चन्दन हॉस्पिटल, हल्द्वानी ने उत्तराखंड एवं पड़ोसी राज्यों में पाँच प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर मान्यताएँ प्राप्त की : डा परवेज अहमद, सीईओ

हल्द्वानी (उत्तराखंड)-चन्दन हॉस्पिटल, हल्द्वानी ने गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों की सुरक्षा, नैतिक चिकित्सा पद्धतियों तथा स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए पाँच प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर मान्यताएँ एवं प्रमाणन प्राप्त किए हैं। यह उपलब्धि अस्पताल के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उक्त जानकारी देते […]

Continue Reading

एडीएम की अध्यक्षता में तहसील बालगंगा के आवासीय एवं अनावासीय भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में तहसील बालगंगा के नव निर्मित आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिलाधिकारी घनसाली मंजू राजपूत, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग घनसाली एवं नायब तहसीलदार बालगंगा वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे। बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति, धनराशि […]

Continue Reading

डीएम सबिन बंसल ने जनगणना कार्य को बताया बेहद महत्वपूर्ण : सर्किल सुपरवाइजर सुरेन्द्र सहगल के नेतृत्व में जनगणना टीम ने की डीएम आवास की भवन गणना

देहरादून। जनगणना कार्य के अंतर्गत आज जिलाधिकारी आवास पर भवन गणना का कार्य सर्किल 52 के सुपरवाइजर सुरेंद्र कुमार सहगल के नेतृत्व में संपन्न किया गया। इस दौरान जनगणना टीम ने जिलाधिकारी सबिन बंसल जी से शिष्टाचार भेंट भी की। भवन गणना कार्य में प्रगणक निधि अखिलेश (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक-0311), रूबी त्यागी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक-0309), […]

Continue Reading

भारत के बच्चों को भोजन के अलावा भी और चीजों की आवश्यकता है

डॉ. सरथ गोपालन कुछ समय पहले मेरे क्लिनिक में पांच साल की एक बच्ची लाई गई। वह अपनी उम्र के बच्चों की तुलना में विकास के कई चरणों में पीछे लग रही थी। उसकी बोलने की गति धीमी थी और वह अपने हमउम्र बच्चों जितनी सक्रिय या जुड़ी हुई नहीं दिख रही थी। उसके विकास […]

Continue Reading

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन : कानून व्यवस्था और नर्सिंग भर्ती मामले में हस्तक्षेप की मांग

*प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक लखपत सिंह बुटोला, चेयरमैन मीडिया कमेटी राजीव महर्षि, प्रदेश प्रवक्ता डा प्रतिमा सिंह, महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी रहे शामिल देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) […]

Continue Reading

धामी मंत्रिमंडल की बैठक खत्म, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक देहरादून सचिवालय में हुई. मंत्रिमंडल की बैठक बेहद खास रही. धामी मंत्रिमंडल की बैठक में 19 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. इनमें ऊर्जा बचत, पर्यटन, परिवहन और ग्रामीण व्यवस्थाओं से जुड़े कई बड़े फैसलों रहे. बता दें पीएम मोदी ने हाल ही में ऊर्जा […]

Continue Reading

पानी की टंकी पर चढ़ी नर्स 31 घंटे बाद भी नहीं उतरीं, अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर बेरोजगार नर्सिंग का धरना जारी

बीते 30 घंटे से अधिक समय से बेरोजगार नर्सिंग अपनी मांगों को लेकर परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी के ऊपर चढ़े हुए हैं, जबकि उनके साथी टंकी के समीप धरने पर बैठे हुए हैं. उनके समर्थन मे टंकी पर चढ़ी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला नीचे उतरने को तैयार नहीं है. धूप […]

Continue Reading

बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया

हरदीप सिंह पुरी हावड़ा कभी एशिया का शेफील्ड कहलाता था। हुगली नदी के किनारे स्थित जूट मिलें इस उपमहाद्वीप के संगठित उद्योग का सबसे बड़ा केन्द्र हुआ करती थीं। कोलकाता भारत की वाणिज्यिक राजधानी हुआ करती थी। बिड़ला एवं टाटा घरानों के साथ-साथ आईटीसी, ब्रिटानिया, कोल इंडिया, हिंदुस्तान मोटर्स और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के मुख्यालय […]

Continue Reading

राज्यपाल ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन, मास्टर प्लान के कार्यों का भी लिया जायजा

उत्तराखंड: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शनिवार को भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से धाम में किए जा रहे मास्टर प्लान के कार्यों की जानकारी भी ली. राज्यपाल गुरमीत सिंह निर्धारित कार्यक्रम के तहत बदरीनाथ धाम पहुंचे. […]

Continue Reading