*प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक लखपत सिंह बुटोला, चेयरमैन मीडिया कमेटी राजीव महर्षि, प्रदेश प्रवक्ता डा प्रतिमा सिंह, महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी रहे शामिल
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से राजभवन में भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में कथित रूप से बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए सुधारात्मक कदम उठाने के लिए राज्य सरकार को निर्देशित करने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपते हुए नर्सिंग अभ्यर्थियों से जुड़े मामले पर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने मांग की कि स्वास्थ्य महानिदेशक द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के अनुरूप शीघ्र निर्णय लिया जाए, ताकि अभ्यर्थियों का लंबित मामला हल हो सके।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,विधायक लखपत सिंह बुटोला,मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि,महामंत्री राजेन्द्र शाह,महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी,प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह,अमरेन्द्र सिंह बिष्ट,अश्विनी बहुगुणा,वीरेंद्र पोखरियाल,ओमप्रकाश सती,अमरजीत सिंह,अखिलेश उनियाल शामिल रहे।

