डीएम सबिन बंसल ने जनगणना कार्य को बताया बेहद महत्वपूर्ण : सर्किल सुपरवाइजर सुरेन्द्र सहगल के नेतृत्व में जनगणना टीम ने की डीएम आवास की भवन गणना

National Uttarakhand

देहरादून। जनगणना कार्य के अंतर्गत आज जिलाधिकारी आवास पर भवन गणना का कार्य सर्किल 52 के सुपरवाइजर सुरेंद्र कुमार सहगल के नेतृत्व में संपन्न किया गया। इस दौरान जनगणना टीम ने जिलाधिकारी सबिन बंसल जी से शिष्टाचार भेंट भी की।

भवन गणना कार्य में प्रगणक निधि अखिलेश (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक-0311), रूबी त्यागी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक-0309), रविन्द्र रावत तथा हेमराज सिंह (कैंटोनमेंट बोर्ड) ने सहभागिता की। टीम द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भवन संबंधी विवरण एकत्रित किए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सबिन बंसल जी ने जनगणना कार्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए टीम के कार्यों की सराहना की।उन्होंने कहा कि जनगणना देश की योजनाओं एवं विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करती है।जनगणना टीम ने बताया शासन के निर्देशों के अनुसार कार्य लगातार जारी है तथा सभी प्रगणक पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *