सूचना निदेशालय : मृदुभाषी रामपाल रावत बने सहायक निदेशक : विजय कुमार बने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी : भरत रावत बने प्रशासनिक अधिकारी : लघु समाचारपत्र एसोसिएशन ने किया सम्मानित

National Uttar Pradesh Uttarakhand

*रती लाल शाह बने जिला सूचना अधिकारी
*संजय कंडारी बने जिला सूचना अधिकारी*

देहरादून-सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में व्यवस्था अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे रामपाल रावत के सहायक निदेशक पद पर पदोन्नत होने पर लघु समाचारपत्र एसोसिएशन ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल, महामंत्री बिजेंद्र यादव एवं महिला विंग प्रमुख रचना गर्ग ने कहा कि रामपाल रावत ने अपने सेवाकाल में सदैव सरल, सौहार्दपूर्ण और सहयोगात्मक कार्यशैली का परिचय दिया है। उन्होंने पत्रकारों तथा लघु एवं मझौले समाचारपत्रों से जुड़े विषयों के समाधान में सकारात्मक भूमिका निभाई है।

लघु समाचारपत्र एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

*विजय कुमार बने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी*
सूचना विभाग में प्रकाशन व्यवस्था जैसा महत्वपूर्ण दायित्व संभालने वाले विजय कुमार पदोन्नत होकर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बन गए हैं। लघु समाचारपत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल ने श्री विजय कुमार को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया।

*भरत रावत बने प्रशासनिक अधिकारी*
प्रिंट मीडिया के विज्ञापन से सम्बन्धित महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करने वाले भरत रावत पदोन्नत होकर प्रशासनिक अधिकारी बन गए हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल व महामंत्री बिजेंद्र यादव ने पुष्प भेंट कर सम्मानित किया।

*हरिद्वार में पदस्थ रती लाल शाह व विधानसभा मीडिया सेंटर में कार्यरत संजय कंडारी जिला सूचना अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए हैं। उक्त दोनों महानुभावों को लघु समाचारपत्र एसोसिएशन हार्दिक बधाई देती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *