उरई (जालौन)- मृदुभाषी व मिलनसार वरिष्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र द्विवेदी को सहकार भारती का जिलाध्यक्ष व नीलाम शुक्ला को जिला महामंत्री घोषित किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में सहकार भारती की जिला कार्यकरिणी के पदाधिकारियों के नामो में चल रहे मंथन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सहकार भारती डॉ अरूण कुमार सिंह एंवं प्रदेश महामंत्री अरविन्द दुवे से विचारोपरान्त प्रदेश के पर्वेक्षक कर्मवीर सिंह एवं सह पर्वेक्षक सतीश चन्द्र कठेरिया के साथ विभाग संयोजक अंचल अरजरिया द्वारा जिला जालौन के मुख्यालय उरई में जिले के पुराने एवं नये पदाधिकारियों के साथ सहकार भारती की बैठक आहूत की गई।
बैठक में हाथ उठाकर अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन प्रमुख, महिला प्रमुख पदों पर नाम मांगे गये। जिसमें बैठक दौरान कई नाम आए उक्त नामों की सूची प्रदेश की कोर कमेटी को सौपी गई। जिसकी जानकारी विभाग संयोजक अंचल अरजरिया द्वारा दी गई। उक्त बैठक दौरान प्रेम कुमार पाठक साहित्यकार समाजसेवी, बी0के0 महान एवं हेवेन्द्र राजपूत, रामनिवास शुक्ला, रविकुमार बाथम, कृष्ण कुमार दीक्षित दर्जनों लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विदित हो की सहकार भारती उत्तर प्रदेश कार्यलय में विभाग पर्वक्षेक एवं विभाग संयोजको के द्वारा जिला/महानगर की कार्यकारिणी के लिये उपलब्ध कराये गये नामों की समीक्षा उपरान्त कोर कमेटी द्वारा 21जिलों के दायित्वों की घोषणा की गई। जिसमें उक्त जनपदो के अध्यक्ष /महामंत्री आदि पदों की जिम्मेदारी सौपी गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरूण कुमार सिंह एवं प्रदेश महामंत्री अरविन्द दुवे द्वारा जालौन जिले में जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र द्विवेदी, महामंत्री नीलाम शुक्ला तो वही संगठन प्रमुख पर राजकुमार गुप्ता एवं महिला प्रमुख पर श्रीमती सुमन गोस्वामी, सह महिला प्रमुख श्रीमती सरिता कुशवाहा की धोषणा की गई। जिससे जनपद में सहकार भारती के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों जनपद वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।