महेशानंद बहुगुणा इंटर कालेज,माजरा के छात्र-छात्राओं ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

National Uttar Pradesh Uttarakhand

 

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महेशानंद बहुगुणा इंटर कॉलेज, माजरा के छात्र-छात्राओं ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

रैली आईएसबीटी से प्रारंभ होकर पटेलनगर सब्जी मंडी क्षेत्र तक पहुंची। मार्ग में छात्रों का उत्साह देखते ही बना। रैली में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर भागीदारी की।

विद्यालय संस्थापक बीएम बहुगुणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसके मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

प्रबंध समिति के अध्यक्ष रवि दत्त सुंदरियाल ने कहा कि देश के प्रति जिम्मेदारी केवल उत्सवों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। युवाओं को राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाज और देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

रैली का नेतृत्व प्रधानाचार्य छाया जुयाल ने किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य कुलदीप रोहिला एवं विजय कश्यप, अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार नौटियाल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

रैली में प्रधानाचार्य छाया जुयाल, प्रबंध समिति के सदस्य कुलदीप रोहिला व विजय कश्यप, अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार नौटियाल समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं श्री मनीष बहुगुणा,स्वस्थधीर,ऋषभ सेमवाल, श्रीमती मीना बहुगुणा,श्रीमती विनीता डबराल श्रीमती प्रेरणा चौधरी, हीरा, ललिता,पूजा,कविता, प्रिया, उर्वशी,हेमा, फैजान, पूनम, कशिश, मुस्कान, ओम प्रकाश, सूरज, श्रीमती लक्ष्मी,संगीता, रेनू लक्ष्मी प्रसाद, और छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *