पीएम मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन यात्रा सेवा : समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण :-सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष भाजपा

National Uttar Pradesh Uttarakhand

*सेवा समर्पण पखवाड़ा : समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध को मजबूत करने का अवसर :- डा नरेश बंसल, सांसद राज्यसभा

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून की ओर से महानगर कार्यालय में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आगामी सेवा समर्पण पखवाड़े के दौरान होने वाले विभिन्न जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

कार्यशाला में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ विकास और सुशासन की दिशा में नए आयाम स्थापित किए हैं। कार्यकर्ताओं से उन्होंने सेवा समर्पण पखवाड़े को व्यापक जनभागीदारी वाला अभियान बनाने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कार्यकर्ताओं को पखवाड़े के उद्देश्य और कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि सेवा का भाव केवल आयोजन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना इसका मूल उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय स्तर पर जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि सेवा समर्पण पखवाड़े के दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच, पौधारोपण, जरूरतमंदों की सहायता, जनजागरूकता अभियान सहित अनेक सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यशाला में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि सेवा समर्पण पखवाड़ा महज कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि सेवा, सहयोग और सामाजिक सहभागिता को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में ‘सेवा ही संगठन’ की भावना महत्वपूर्ण रही है। उनके नेतृत्व में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण को प्राथमिकता मिली है। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित और समाजहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने तथा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, कैंट विधायक सविता कपूर, दायित्वधारी राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, विनोद उनियाल, श्याम अग्रवाल, कुंवर जपेंद्र, महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी, विजेंद्र थपलियाल, राजेंद्र ढिल्लों, सुनील शर्मा, संकेत नौटियाल, ओम कक्कड़, राजेश कंबोज, मोहित शर्मा, जगदीश, अक्षत जैन, विनोद शर्मा, मोतीराम, संदीप बिजलवान, महिपाल सहित महानगर के पदाधिकारी एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *