रुड़की में गौ सम्मान पदयात्रा : गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग

Uttarakhand

*3240 नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित ज्ञापन संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा : गौभक्तों ने शहरभर में निकाली संकीर्तन यात्रा

रुड़की (उत्तराखंड)- गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ संरक्षण को मजबूत कानूनी आधार देने की मांग को लेकर रुड़की में रविवार को विशाल गौ सम्मान पदयात्रा निकाली गई। गौ सम्मान आह्वान अभियान, रुड़की के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौभक्तों ने भाग लिया।

पदयात्रा की शुरुआत स्थानीय गौशाला परिसर से गौ माता और नंदी बाबा के पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालु संकीर्तन करते हुए शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से निकले। यात्रा चंद्रपुरी, नेहरू स्टेडियम, आर्य कन्या स्कूल, सब्जी मंडी चौक, नगर निगम पुल और सिविल लाइंस मार्ग से होती हुई तहसील स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु “गौ माता की जय” और “नंदी बाबा की जय” के जयघोष करते रहे।

तहसील परिसर पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उत्तराखंड के राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने, गोहत्या पर सख्त और पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ संरक्षण के लिए प्रभावी नीतियां लागू करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

आयोजकों ने बताया कि ज्ञापन के साथ 10 पृष्ठों का विस्तृत प्रस्ताव भी संलग्न किया गया है, जिसमें गौ संरक्षण, गौ संवर्धन और गौ आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के सुझाव दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त 3240 नागरिकों के हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र भी प्रशासन को सौंपे गए।

गौभक्तों का कहना था कि गौ माता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार रही है। उन्होंने कहा कि गाय केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि जैविक खेती, दुग्ध उत्पादन, पंचगव्य और आत्मनिर्भर ग्रामीण व्यवस्था की धुरी भी है। इसलिए गौवंश संरक्षण को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज में गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए जनजागरण आवश्यक है। इसी उद्देश्य से पदयात्रा के माध्यम से लोगों को जोड़ा गया और सरकार तक जनभावनाएं पहुंचाई गईं।
इस अवसर पर रुड़की नगर निगम की महापौर अनीता अग्रवाल, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीर सिंह, गौशाला सभा के अध्यक्ष प्रमोद गोयल, पूर्व अध्यक्ष एच.एम. कपूर, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सतीश शर्मा, बांके बिहारी गौशाला के स्वामी सर्वेश्वर दास, पार्षद धीरज पाल तथा आर्य समाज के हाकम सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजन में गौ सम्मान आह्वान अभियान से जुड़े अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। गौ सम्मान आह्वाहन अभियान के जिला सह प्रभारी एवं तहसील प्रभारी रामगोपाल कंसल, नवीन गुलाटी, अमित अग्रवाल, कविस मित्तल, आकाश गोयल, सुमित अग्रवाल, संजय गुप्ता, जीडी गुप्ता, सुखपाल शर्मा, मनोज मेहरा, संदीप गोयल, मनोज कुमार, सुंदरलाल, शशिकांत अग्रवाल, राजीव गर्ग, वीके गर्ग एडवोकेट, सुशील रावत, विकास भट्ट, संदीप यादव एडवोकेट, दिनेश पवार, सुमित सैनी, सावित्री मंगल, राजकुमार मित्तल, एमके कंसल, प्रियंका चौधरी, अगम मित्तल, अरविंद शर्मा, आकाश, आशीष, देशबंधु सैनी, अनुज अग्रवाल, , पवन सचदेवा, प्रवीण सभरवाल, प्रवीण गर्ग, अजय कंसल, संजय कश्यप, अजीत मिश्रा, जगमोहन पटवा, सुरेश आनंद, दिनेश बजरंगी, नवीन त्यागी, सुषमा जैन, आलोक खन्ना, युद्धवीर सिंह, सतवीर सिंह बबलू रावत, मंजू रावत, हेमलता भटनागर, प्रिया दासी, सुनीता धीमान, मीनू धीमान, अनीता चौहान, नारायण दत्त पत आदि गौभक्त उपस्थित रहे, कार्यक्रम में सहभागी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *