रुड़की (उत्तराखंड)-रुड़की नगर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल व अग्निशमन विभाग के मध्य महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें पुलिस अधीक्षक देहात तथा अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने नगर की यातायात, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक देहात ने व्यापारियों द्वारा दिए गए सुझावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। वहीं अग्निशमन विभाग के सीएफओ व अग्निशमन अधिकारी रुड़की ने भी नगर में आपदा प्रबंधन और अग्नि सुरक्षा को और प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर व्यापार मंडल ने गत वर्ष सिविल लाइंस स्थित अवसर शोरूम में लगी भीषण आग के दौरान रुड़की अग्निशमन विभाग द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की विशेष प्रशंसा की। अग्निकांड के दौरान तत्परता, साहस और दक्षता से कार्य करने वाले अग्निशमन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता, प्रदेश महामंत्री नवीन गुलाटी, संयोजक रामगोपाल कंसल, महानगर अध्यक्ष धीर सिंह, कविस मित्तल, दीपक अरोड़ा, अमित अग्रवाल, आदर्श कपानिया, आकाश गोयल, वसीम राजा, भरत कपूर, मनोज मेहरा, शैलेंद्र गोयल, सरदार सतवीर सिंह, नीटू कुमार, प्रदीप जैन, आशु शर्मा और मनोज धीमान सहित अनेक व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी संयोजक रामगोपाल कंसल द्वारा प्रदान की गई।

