उरई (जालौन)-समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिलापंचायत सदस्य सुरेंद्र मौखरी जी के आकस्मिक निधन पर जनपद जालौन कांग्रेस नेता पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा जी एवं वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद सैंगर जी ने कहा कि सुरेंद्र मौखरी जी की मृत्यु की खबर सुनकर हम सब विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं। सुरेंद्र मौखरी हमारे छोटे भाई जैसे ही थे जो हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदत को आगे रहते थे, उन्होंने जनपद में कई कन्याओं के विवाह भी करवाए।
कांग्रेस के पूर्व जिलाउपाध्यक्ष शैलेंद्र व्यास (नीतू महाराज,कोटरा) ने दुख प्रकट करते हुए कहा मैंने इनके साथ जनपद जालौन किसान संघर्ष मोर्चा के तहत कार्य किया है, यह विशाल ह्रदय सम्राट थे मेरे बड़े भाई के समान थे इनके स्थान की भरपाई कभी भी नहीं हो सकती। पूर्व उपाध्यक्ष लालू शेख़ एवं मजहर खान पूर्व महासचिव ने कहा यह खबर बहुत ही दुखद रही इनका यों चले जाना अविश्वनीय रही।
उरई शहर के सपा से पूर्व अध्यक्ष व्यापार मंडल सुरेंद्र बघेल ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि मैंने समाजवादी पार्टी में एक समय उनके साथ रहकर कार्य किया है वह हमेशा हमारे सहयोगी रहे हैं उनका यों ही चले जाना बहुत ही दुखदाई है। समाजसेवी अंशुमान सिंह सैंगर ने दुख प्रकट करते हुए कहा की इनकी आकस्मिक मृत्यु परिवार एवं समाजवादियों को ही दुखी नहीं कर गई बल्कि यह पूरी जनपद जालौन के लोगों को दुखी कर गई। पूर्व महासचिव मोहित शर्मा एवं जिला सचिव राजेश बुधौलिया जी ने दुख प्रकट करते हुए कहा की उनका स्थान कोई भी नहीं ले सकता है वह अपने निर्णय निर्भीकता से लिया करते थे।
अखिलेश व्यास (कोटरा), राकेश स्वामी,वीरेंद्र ठाकुर ने कहा की ऐसी दुख की घड़ी ईश्वर ने दी है की इसको भुला पाना असम्भव सा हो गया है। पीयूष स्वामी, समीर पठान, सनी दुवेदी (अमखेड़ा), राजू तिवारी कोटरा, उदितनारायण व्यास, संजीव तिवारी सीटू, अभिषेक पाठक (हैप्पी) फैजान उल हक आदि ने भी दुख प्रकट किया।
(सूर्यजागरण सर्वप्रिय राजनेता सुरेन्द्र मौखरी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता है।)