उरई ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आर एस एस) के मार्गदर्शन में देश में चलाये जा रहे स्वावलंबी भारत अभियान जनपद जालौन की कार्यशाला का शुभारंभ आज जिला परिषद उरई के पास स्थित राधा पैलेस के हाल में अभियान के कानपुर प्रांत के संयोजक सत्य नारायण मिश्र के द्वारा किया गयाकार्यशाला में संयोजक सत्य नारायण मिश्र ने कहा कि स्वावलंबी भारत अभियान नौजवान, किसान, मजदूर, महिलाओं व विद्यार्थियों का अभियान है। देश में स्वदेशी से स्वावलंबी की ओर किस प्रकार बड़े तथा भारत को मजबूत करें यह हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए समग्र विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नागरिकों से रोजगार सृजन के भारत केंद्रित मॉडल पर काम करने का आवाहन कियासहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि हमें सामाजिक स्तर पर नवोन्मेषी पद्धति ढूंढना होगा। युवाओं को नौकरी पाने की मानसिकता से बाहर आकर उद्यमशीलता की भावना विकसित करनी होगी।
संघ ने भारत में बेरोजगारी समाप्त करने के लिए प्रथम बार अपनी राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा में आर्थिक विषय पर प्रस्ताव पारित किया है। वर्तमान में ऐसे परिदृश्य बनाने की आवश्यकता है कि आज का युवा स्वयं अपना रोजगार बिना किसी बाधा के शुरू कर सके और भारत सभी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके। यूक्रेन और रूस के युद्ध और कोरोना काल के बाद यह पहली आवश्कता हो गई है कि हम पूर्णरूप से आत्मनिर्भर बनें।कार्यशाला में अनुरागिनी संस्था के उपाध्यक्ष ब्रज बिहारी गुप्त ने कहा कि जनपद जालौन में सिडबी के सहयोग से मिशन स्वावलंबन केंद्र संचालित है जिसमे पंजीकरण कर युवा नया रोजगार प्रारंभ कर सकते हैंग्रामीण क्षेत्रों में हमें गौ कृषि वानिजयम पद्धति अपनाना पड़ेगी। बदलती स्थिति में सोचना पड़ेगा। जैसे मज़दूरों की कमी लघु उद्योग एवं कृषि दोनो में है। स्थिति को कुशलता की तरफ़ ले जाना आवश्यक है। एफपीओ के माध्यम से छोटे किसान भी स्वरोजग़ार और रोजग़ार की तरफ़ बढ़ सकते हैं। स्लीपिंग पार्ट्नर के बजाय स्वयं सहायता समूह से ही लाभ मिल सकता है और हम स्वरोजग़ार एवं रोजग़ार की तरफ़ जा सकते हैं। इस देश का हर नागरिक हर गाँव स्वावलंबी हो जाए तो ही भारत स्वावलंबी हो सकता है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी श्यामा यादव ने ग्राम भरसूडा में स्वयं सहायता समूहों के सदस्य द्वारा स्वरोजगार की दिशा में निर्मित विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी
इस कार्यशाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 11 अनुषांगिक संगठनों सहकार भारती स्वदेशी जागरण मंच भारतीय मजदूर संघ भारतीय किसान संघ लघु उद्योग भारती ग्राहक पंचायत विद्यार्थी परिषद भारतीय जनता पार्टी विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रीय सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया
इस कार्यशाला में सभी संगठनों के जिला स्तर के कार्यकर्ताओं ने आपने अपने संगठन के स्वरोजगार को लेकर विस्तृत जानकारी दी साथ ही सभी संगठनों ने जनपद के ९ ब्लॉक को गोद लेकर आने वाले जनपदीय कार्यशाला के तैयारी का विस्तार से योजना बनाई कार्यशाला का संचालन विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक चित्रांशु सिंह ने किया कार्यक्रम में सहकार भारती के प्रदेश सह संयोजक सतीश सिंह सेंगर जिला संगठन प्रमुख सियाशरण व्यास सह संगठन प्रमुख राज कुमार गुप्ता पुरुषोत्तम गुप्ता जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राजावत कुन्दन सिंह मनोज सिंह दशरथ सिंह पाल, जिला महिला प्रमुख रमारानी सह प्रमुख , रेखा सोनकिया विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री ज्ञानेंद्र तिवारी सह प्रमुख प्रशांत तिवारी अभिषेक भारती, मनुराज तिवारी, सौरभ तोमर, ध्रुव, अनिकेत बजरंग दल
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री लवकुश मौर्य निर्मल तिवारी, प्रान्त सहमंत्रीसत्यम द्विवेदी, तहसील संयोजकअमन अग्रवाल, नगर मंत्री उरई अंकित मिश्रा, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्यसोमिल सेंगर, इंटर कॉलेज प्रमुखओम ठाकुर, नगर कार्यकारिणी सदस्य सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

