रायपुर – कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन के सम्बन्ध मे उत्तराखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष, श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने ध्वजारोहण कर आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन के दूसरे दिन की शुरुआत की।


श्री खडगे ने कहा कि कांग्रेस सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। जनता का कल्याण और देश की सेवा की भावना ही हमें शक्ति और ऊर्जा देती है। इन सिद्धांतों के साथ, कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता पार्टी के साथ मज़बूती से खड़े हैं।


