उपनेता सदन भुवन कापडी नै पुनः दोहराई भर्ती घोटाले मे सीबीआई जांच की मांग/सरकार पर लगाया असली दोषियों को बचाने का आरोप

National Uttarakhand

देहरादून- कांग्रेस के उपनेता विधानमंडल दल भुवन कापडी (विधायक खटीमा) ने आज प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर सीबीआई की जांच की मांग को ना मानकर एवं भर्तियां निरस्त करके मुख्य अपराधियों को बचाने का कृत्य सरकार द्वारा किया गया है।

    उन्होंने कहा कि  प्रदेश में युवा और विपक्ष निरंतर मांग कर रहा है कि चयन आयोग की सभी भर्तियों की जांच सीबीआई द्वारा कराई जाए जिससे कि जो इन भर्ती प्रकरणों में सफेदपोश ऊंचे पदों पर बैठे लोग लिप्त हैं उन को कठोर दंड मिल सके। इसलिए विपक्ष द्वारा सीबीआई जांच की मांग की जा रही है, परंतु सरकार सीबीआई जांच मांग को ना मानकर प्रदेश के युवाओं के भविष्य से न्याय नहीं कर रही है।

सरकार विपक्ष के लोगों निरंतर कहने के बावजूद भी भर्ती प्रकरण की एवं अधीनस्थ चयन आयोग की संपूर्ण जांचें सीबीआई से ना करा बड़े दोषियों को बचाने का काम कर रही है। क्योंकि मात्र हाकम सिंह को बलि का बकरा बनाकर सरकार अपने नुमाइंदों को बचाने का काम कर रही है जिससे कि प्रदेश का युवा काफी निराश है। अगर सीबीआई जांच होती तो सभी सफ़ेदपोश अपराधियों को उनके कृत्यों की सजा मिलती और प्रदेश के युवाओं के साथ न्याय होता परंतु भाजपा सरकार द्वारा भर्तियों को निरस्त कर मात्र अपना पल्ला झाड़ लेना सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करता है।


उन्होंने कहा कि हम भाजपा सरकार से मांग करते हैं कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य को देखते हुए अधीनस्थ चयन आयोग की सभी भर्तियों की जांच सीबीआई से कराए जिससे की आम जनमानस का युवाओं का सरकार के ऊपर भरोसा कायम रहे और अपराधियों को कठोर से कठोर कार्रवाई मिले जिससे ऐसे कृत्य को भविष्य में कोई भी व्यक्ति करने का प्रयास ना करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *