आशीष त्रिपाठी जी,डा नितिन उपाध्याय जी सहित पदोन्नति पाने वाले सभी महानुभावों का लघु समाचारपत्र एसोसिएशन ने किया गया जोरदार स्वागत

National Uttarakhand

देहरादून- नव वर्ष 2023 मे सूचना व लोकसम्पर्क विभाग को नई सौगात मिली है। जिसमें आशीष त्रिपाठी जी,डा नितिन उपाध्याय जी,एल पी भट्ट जी सहित कुल आठ महानुभावों को नए वर्ष मे पदोन्नति का तोहफा मिला है।

लघु समाचारपत्र एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सूचना भवन पहुंच कर पदोन्नति प्राप्त करने वाले तीन अधिकारियों सहित समस्त महानुभावों का फूलो से स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल मे प्रमुख रूप से अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल, महामंत्री बिजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता, उपाध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा, संगठन मंत्री प्रमोद बेलवाल शामिल थे।


A- नए अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी जी फूलों कै बुके व गुलाब की कलियों से किया स्वागत :

लघु समाचारपत्रों के हितो को सदैव प्राथमिकता दी जाएगी।
उक्त उदगार सूचना व लोकसम्पर्क विभाग के अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी जी द्वारा लघु समाचारपत्र एसोसिएशन के स्वागत के क्रम में व्यक्त किए गए। ज्ञातव्य है कि श्री त्रिपाठी ने डा अनिल चन्दोला की सेवानिवृत्ति के पश्चात नए अपर निदेशक का आज कार्यभार ग्रहण किया है।

श्री त्रिपाठी के प्रथम कार्य दिवस पर लघु समाचारपत्र एसोसिएशन की ओर से जोरदार स्वागत किया गया है। एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने फूलो का बुके व गुलाब की कलियां भेंट कर स्वागत किया गया।


B- संयुक्त निदेशक डा नितिन उपाध्याय जी का किया गया फूलों से अभिनंदन :-

लघु समाचारपत्र संचालकों के सुझावों का सदैव स्वागत किया जाएगा।
यह उदगार संयुक्त निदेशक का आज पदभार संभालने वाले डा नितिन उपाध्याय जी ने व्यक्त किए। लघु समाचारपत्र एसोसिएशन के सदस्यों ने श्री उपाध्याय को पदोन्नति के उपरांत नया पदभार ग्रहण करने पर फूलों के बुके व गुलाब की कलियों से जोरदार स्वागत किया।


C- सहायक निदेशक एल पी भट्ट जी का भी किया गया जोरदार स्वागत:-

सूचना विभाग मे अपने मृदु व्यवहार के लिए जाने वाले एल पी भट्ट जी ने भी आज पदोन्नति के उपरांत सहायक निदेशक का पदभार ग्रहण किया।
लघु समाचारपत्र एसोसिएशन के सदस्यों ने श्री भट्ट का फूलो के बुके व गुलाब की कलियों से स्वागत किया।


D- पान सिंह बिष्ट जी, हरेंद्र सिंह जी,नरेन्द्र सजवाण जी,चेतन पान्डेय जी का भी किया स्वागत :-

सहयोगात्मक व्यवहार के लिए देहरादून से लेकर लखनऊ तक जिन्हें जाना जाता है, ऐसे हरदिल अजीज पान सिंह बिष्ट जी को पदोन्नति के पश्चात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, हरेंद्र सिंह जी को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, नरेन्द्र सजवाण जी को प्रशासनिक अधिकारी, चेतन पान्डेय जी को प्रशासनिक अधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने पर एसोसिएशन की ओर गुलाब की कलियां भेंटकर स्वागत किया गया। ज्ञातव्य है कि पदोन्नति के उपरांत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बनने वाले मुकेश कुमार जी आज अवकाश पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *