Assam CM Himanta Biswa Sarma presents Asom Baibhav – the highest state civilian award – to industrialist Ratan Tata.
— ANI (@ANI) February 16, 2022
Due to personal reasons, Ratan Tata couldn't attend the official award ceremony held at Srimanta Sankaradev Kalakshetra, Guwahati on 24th January. pic.twitter.com/y0Du5QHPt1
मुंबई । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने बुधवार को देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) को उनके घर जाकर राज्य के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘असम वैभव’ (Asom Baibhav) से सम्मानित किया। मालूम हो कि रतन टाटा को यह सम्मान असम सरकार की ओर से 24 जनवरी को गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया जाना था लेकिन निजी वजहों के चलते वह इस सम्मान समारोह में शिरकत नहीं कर पाए थे। मालूम हो कि टाटा ट्रस्ट (Tata Trust) ने असम सरकार के सहयोग से साल 2018 में कैंसर देखभाल इकाइयां स्थापित करने का फैसला किया था। रतन टाटा को इसी योगदान के लिए असम के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘असम वैभव’ (Asom Baibhav) से सम्मानित किया गया है। बीते दिनों मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम के लोग कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के इलाज के लिए रतन टाटा (Ratan Tata) के असाधारण योगदान के लिए उनका बहुत आभारी हैं।