योग,प्राणायाम की कठिन साधना से कानपुर की कु इशिता अग्रवाल बनीं”सह-योग प्रशिक्षक”/पतंजलि योग समिति ने दिया प्रमाणपत्र

National Uttar Pradesh

कानपुर (उतर प्रदेश)- पतंजलि योगपीठ द्वारा स्वस्थ व निरोगी रहने के लिए समाज मे योग के प्रति जो जागृति पैदा की है, उससे प्रेरित होकर कानपुर की निवासिनी कु इशिता अग्रवाल ने कठिन योग व प्राणायाम की साधना की। कु इशिता अग्रवाल ने पतंजलि योग समिति के शिविर मे भाग लेकर एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया। सफल प्रशिक्षण पर “पतंजलि योग समिति” ने कु इशिता को “योग प्रशिक्षक” का प्रमाणपत्र जारी किया।

कु इशिता अग्रवाल ने 30 अक्टूबर से लेकर 26 नवम्बर तक आयोजित योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर मे बौद्धिक व क्रियात्मक प्रशिक्षण सफलता पूर्वक प्राप्त किया। जिस पर भारत स्वाभिमान न्यास के पदाधिकारियों द्वारा हस्ताक्षरित “सह-योग शिक्षक-प्रशिक्षक प्रमाण पत्र जारी किया गया।


कु इशिता कानपुर के बर्रा-2 निवासी थोक वस्त्र व्यवसायी/वरिष्ठ समाजसेवी श्री विशाल अग्रवाल एवं श्रीमती निधि अग्रवाल की सुपुत्री है। कु इशिता अग्रवाल की इस उपलब्धि पर बाबा श्री राधाकिशन अग्रवाल,बडे फूफा जी श्री पंकज अग्रवाल,बडी बुआ श्रीमती रचना अग्रवाल,छोटे फूफा जी श्री राजकुमार अग्रवाल,छोटी बुआ श्रीमती शिखा अग्रवाल, भाई प्रज्जवल अग्रवाल सहित अग्रवाल परिवार व शुभचिंतक गौरवान्वित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *