*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता मे कैबिनेट ने दी 14 प्रस्तावों को मंजूरी
*शिक्षा की गुणवत्ता मे सुधार हेतु प्रदेश मे बनाए जाएंगे 559 उत्कृष्ट विद्यालय
*कैबिनेट बैठक के बाद तीन राज्यों मे जीत की मनाई गई खुशी/वित्त मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मत्री गणो को खिलाई मिठाई
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई कैबिनेट की बैठक मे आज 14 प्रस्ताव पारित किए गए। उत्तराखंड मे प्रापर्टी क्रय-विक्रय के अभिलेखों की रजिस्ट्रेशन हेतु भौतिक उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त कर वर्चुअली रजिस्ट्रेशन कराने को मंजूरी प्रदान की गई है।
कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णयों की मीडिया को सचिव शैलेश बगोली द्वारा की गई ब्रीफिंग मे बताया गया है कि दूरस्थ स्थानों के पक्षकारों , उम्रदराज, बीमार व असहाय लोगों को अभिलेखों के रजिस्ट्रेशन हेतु भौतिक रूप से रजिस्ट्री आफिस मे आने से छूट मिल सकेगी,इस हेतु कैबिनेट ने वर्चुअली रजिस्ट्रेशन को मंजूरी प्रदान की है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार एव राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ मे एमबीबीएस की 100 सीटों के लिए आवश्यक पदों को सृजित करने को भी मंजूरी दी गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए 559 उत्कृष्ट विद्यालय की स्थापना को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
उत्तराखंड के पहाडी क्षेत्रों मे प्राकृतिक रूप से सुरम्य स्थानो तक पहुंच, आपातकालीन सेवाओं,आपदा सेवाओ की चुनौतियो का सामना करने के लिए ‘उत्तराखन्ड हैलीपैड एवं हैलीपार्ट नीति’ प्रस्तावित की गई है। जिसके अनुसार 15 साल की लीज पर हैलीपैड/हैलीपार्ट विकसित किया जा सकेगा।
इसके अलावा वित्त विभाग,राजस्व विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, औद्योगिक विकास विभाग,कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ग्रामीण निर्माण विभाग के महत्वपूर्ण प्रस्तावों को कैबिनेट द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है।

