नई दिल्ली/देहरादून – ऑपरेशन विजय के अन्तर्गत दो फ्लाईट आज इज़राइल से भारत पहुची,इन फ्लाइटो मे उतराखन्ड के दस नागरिक भी स्वदेश पहुचे। जिन्हें उतराखन्ड सरकार के प्रतिनिधियों ने एयरपोर्ट पर रिसीव कर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

प्राप्त विवरण के अनुसार भारत सरकार द्वारा दो विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापिस लाया गया। यह विमान 1-30 AM एवं 8-00 AM पर नई दिल्ली पहुंचे।


इसमें उत्तराखंड के दस नागरिकों को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया और उत्तराखंड सदन दिल्ली विश्राम एवं जल-पान के बाद गंतव्य स्थान के लिए आवश्क्यतानुसार व्यवस्था की गई।

अपने सकुशल वापिस आने के उन्होंने भारत सरकार और राज्य सरकार को धन्यवाद कहा।