देहरादून – उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नैनीताल से स्थानांतरित कर हल्द्वानी शिफ्ट करना का रास्ता साफ हो गया है। इस सम्बन्ध मे केन्द्रीय कानून मंत्री किरन रिजजू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर सैद्धांतिक सहमति व्यक्त की है।
प्राप्त विवरण के अनुसार केन्द्र सरकार ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हलद्वानी स्थानांतरित करने पर सैद्धांतिक सहमति दी है। इस संबंध में केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री किरन रिजिजु ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को जानकारी दी है।
अपने पत्र में केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा हल्द्वानी में उच्च न्यायलय के लिए आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करा दिए जाने पर केन्द्र सरकार उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने की अधिसूचना की प्रक्रिया प्रारंभ कर देगी।