पौढ़ी गढ़वाल- ‘श्री मनोरथ प्रसाद हरिवंश स्मृति ट्रस्ट’ उत्तराखंड भारत की पहल पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा से लगे गावों के जरूरतमंद स्कूली बच्चों को सर्दियों की स्कूल ड्रेस निःशुल्क वितरण कार्यक्रम के द्वितीय चरण का उद्घाटन ट्रस्ट की संरक्षक श्रीमती कमला देवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती योगिता जोशी, मुख्य अतिथि डा. मयंक चौहान (नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम कोटद्वार ) विशिष्ट अतिथि डा.सतीश कुमार (प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज कालागढ़) ने दीप प्रज्वालित कर किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा मयंक चौहान ने ट्रस्ट की और से बच्चों को विद्यालय ड्रेस निःशुल्क वितरण की सराहना करते हुए समाज में इस तरह के कार्यक्रम संचालित करने का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि डा. सतीश कुमार ने ट्रस्ट का धन्यवाद देते हुए आगामी कार्यक्रमों में जनसहयोग की अपेक्षा के साथ ट्रस्ट को सहयोग की अपील की।

ट्रस्ट कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती योगिता जोशी ने बताया की ट्रस्ट द्वारा निरन्तर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। भविष्य में ट्रस्ट द्वारा होनहार प्रतिभावन छात्रों को स्कालरशिप भी प्रदान की जाएगी ताकि प्रतिभावान छात्रों की पढ़ाई में आर्थिकी बाधा न बने।

इस अवसर पर स्कूली छात्रों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया गया । ट्रस्ट द्वारा विद्यालय के 22 छात्रों को निःशुल्क ड्रेस वितरण किया गया।

