राज्य हित मे साइबर क्राइम थाने खोलना व हाइवे थाना स्थापित किए जाना बेहद आवश्यक-अशोक कुमार, निवर्तमान पुलिस महानिदेशक

National Uttarakhand

देहरादून-बेहतर पुलसिंग के लिए राज्य मे साइबर थाने को खोलने एवं ट्रैफिक व्यवस्था मे आशातीत सुधार हेतु हाइवे मे ट्रैफिक पुलिस थानो की स्थापना की महती आवश्यकता है। यह सारगर्भित सुझाव राज्य के निवर्तमान पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार जी ने “संगमन” संस्था से चर्चा के दौरान दिए।

   उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सर्वाधिक आवश्यक है कि राज्य मे कानून व्यवस्था व ट्रैफिक व्यवस्था बेहद चुस्त दुरुस्त हो। 

A-हर जनपद मे साइबर थाने खोलने व टैक्निकल स्टाफ की नियुक्ति बेहद आवश्यक :-

निवर्तमान महानिदेशक अशोक कुमार जी का स्पष्ट कथन है कि टैक्नोलॉजी के इस दौर मे सर्वाधिक फोकस साइबर क्राईम पर भी किया जाना चाहिए। हर जनपद मे साइबर थाना खोलें जाएं और उनमें प्रशिक्षित टैक्निकल स्टाफ की नियुक्तियां भी की जाएं।

B-पार्किग व्यवस्था मे सुधार व हाइवे पर ट्रैफिक थाना खोले जाएं :-

निवर्तमान पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार जी ने कहा कि सडक परिवहन मंत्रालय भारत सरकार ने हाइवे पर ट्रैफिक थाना खोलने के सुझाव दिए हैं। हाइवे पर थाना स्थापित किए जाने से ट्रैफिक व्यवस्था भी नियंत्रित होगी। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को भी आवश्यकता अनुसार सुदृढ़ किया जाना जरूरी है।

C-पटवारी व्यवस्था पूर्ण रूप से समाप्त हो/ पुलिस का काम पुलिस को ही देता है शोभा :-

निवर्तमान पुलिस महानिदेशक का मानना है कि पुलिस का काम पुलिस को ही शोभा देता है।सूबे मे पटवारी पुलिस व्यवस्था कुछ स्थानों पर समाप्त जरूर हुई है लेकिन अभी भी विद्यमान है,जिसे पूर्ण रूप से समाप्त किया जाना होगा।

D-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोल्डर के रूप मे सौपे जाएंगे राज्यहित के सभी उपयोगी सुझाव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प मे “संगमन” सामाजिक संस्था भी सहभागिता कर रही है।निवर्तमान पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सहित सभी महानुभावों के राज्यहित के सभी उपयोगी सुझाव मा मुख्यमंत्री को फोल्डर के रूप मे सौपे जाएगे।

E- प्रतिनिधिमंडल ने निवर्तमान पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार जी को स्मृति चिन्ह के रूप मे “संगमन” का प्रतीक चिन्ह किया भेंट :-

सामाजिक संस्था “संगमन” के प्रतिनिधिमंडल ने निवर्तमान पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार जी को स्मृति चिन्ह के रूप मे “संगमन” का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल मे संयोजक सुरेन्द्र अग्रवाल, बिजेंद्र यादव, रोहित गुप्ता, श्रीमती रचना गर्ग,डा गार्गी मिश्रा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *