देहरादून -नगर निग़म चुनाव से पहले अवैध घुसपैठियों को चिन्हित करने हेतु सत्यापन अभियान चलाया जाए।
राज्य सरकार से यह मांग भारत रक्षा मंच की बद्रीश कालोनी में मंच के प्रदेश मंत्री स्वप्निल सिन्हा के आवास पर बैठक में की गई।

मंच के कार्यवाहक अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री आशीष बाजपेई ने कहा कि नगर निगम चुनाव में अवैध घुसपैठिया व अवैध वोटर बनकर डेमोग्राफी को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए सत्यापन अभियान अतिआवश्यक है। श्री बाजपेई ने कहा कि अवैध रूप से बसे घुसपैठियों को तत्काल बाहर किया जाए।
भारत रक्षा मंच की बैठक में जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों पर व्यापक रूप से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कमली भट्ट प्रदेश मंत्री स्वप्निल सिन्हा ,वरिष्ठ कार्यकर्ता अकित मंदरवाल, दिवाकर नोटिया आदि लोग उपस्थित रहे

