
देहरादून -लघु समाचारपत्र एसोसिएशन ने नवागंतुक वरिष्ठ अधिकारियों के स्वागत की परम्परा के क्रम में आज नवागंतुक पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोभाल से शिष्टाचार भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्यों व पदाधिकारियों ने एसएसपी को “हैंडीक्राफ्ट ऊनी फूलों के गुलदस्ते”, हिमाचली परिधानों यथा टोपी व शाल से अभिनंदन किया गया। पत्रकारों ने फूलों के बुके, गुलाब के पुष्पों से स्वागत किया गया। अभिनन्दनीय स्वागत से अभिभूत पुलिस कप्तान ने पत्रकारों के साथ समन्वय बनाए रखने का भरोसा दिलाया। मृदुभाषी, मिलनसार पीआरओ हेमंत खंडूड़ी को भी पुष्प भेंट किया गया।

*पुलिस कप्तान का एलआईयू को निर्देश : एक सप्ताह में भेजी जाएं सभी रिपोर्ट :- लघु समाचारपत्र एसोसिएशन की ओर से पुलिस कप्तान को मान्यता नवीनीकरण के लिए वांछित एलआईयू रिपोर्ट के संदर्भ में हो रही भारी कठिनाई की विस्तृत जानकारी दी।
पत्रकारों ने पुलिस कप्तान को बताया कि दो माह की अवधि में साढ़े पांच सौ पत्रकारों में से केवल 59 की एलआईयू रिपोर्ट गई है।

पत्रकारों ने एसएसपी को अवगत कराया कि विलम्ब की वजह से मान्यता कार्ड की 31 जनवरी की मान्य अवधि भी समाप्त हो चुकी है। ऐसी स्थिति में पत्रकारों की आए दिन रोडवेज बसों में यात्रा करने के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने पत्रकारों की बातों को गंभीरता से लेते हुए एलआईयू निरीक्षक को निर्देशित किया कि एक सप्ताह में सभी पत्रकारों की एलआईयू रिपोर्ट प्रेषित करें।

*लघु समाचारपत्र एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल, बिजेंद्र यादव,एम आर कौशल, रोहित गुप्ता,अनुज सेमवाल एवं महिला इकाई की संयोजिका रचना गर्ग, निर्मला जोशी, कीर्ति जायसवाल प्रमुख रूप से शामिल थे।


