डा सीमा सिंह के नेतृत्व में मैक्स वैशाली में हुई उन्नत ओवरी कैंसर की सफल सर्जरी : 67 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

National Uncategorized Uttar Pradesh

**डॉ. सीमा सिंह के नेतृत्व में Cytoreductive Surgery और HIPEC तकनीक से जटिल ऑपरेशन सफल*

गाजियाबाद /वैशाली-मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर, वैशाली ने कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। यहां उत्तराखंड की 67 वर्षीय महिला, जो उन्नत स्टेज ओवरी कैंसर से पीड़ित थीं, पर अत्याधुनिक Cytoreductive Surgery के साथ HIPEC (हाइपरथर्मिक इंट्रापेरिटोनियल कीमोथेरपी) सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। विशेषज्ञों के अनुसार यह तकनीक ऐसे मरीजों में लंबे समय तक रोगमुक्ति की संभावना बढ़ाती है और कई मामलों में 10 वर्ष तक बेहतर परिणाम देती है।

यह जटिल सर्जरी मैक्स वैशाली की वरिष्ठ सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. सीमा सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। जांच में पाया गया था कि कैंसर पेट के भीतर कई हिस्सों में फैल चुका था, जिससे ऑपरेशन अत्यंत चुनौतीपूर्ण हो गया था। सर्जरी के दौरान पहले कैंसरग्रस्त ऊतकों और ट्यूमर को सावधानीपूर्वक हटाया गया, इसके बाद पेट की गुहा में 42-43 डिग्री सेल्सियस तापमान पर गर्म कीमोथेरपी दवा 60 से 90 मिनट तक प्रवाहित की गई, ताकि सूक्ष्म स्तर पर बची कैंसर कोशिकाएं भी नष्ट हो सकें।

डॉ. सीमा सिंह ने बताया कि Cytoreductive Surgery और HIPEC उन चुनिंदा मरीजों के लिए बेहद प्रभावी तकनीक है, जिनमें ओवरी कैंसर पेट में फैल चुका होता है। उन्होंने कहा कि यह लंबी और अत्यंत विशेषज्ञता वाली प्रक्रिया है, जिसके लिए विशेष प्रशिक्षण और अनुभव आवश्यक होता है। उनका कहना है कि इस तकनीक का उद्देश्य मरीजों को अधिक जीवनकाल और बेहतर जीवन गुणवत्ता प्रदान करना है।

सर्जरी के बाद महिला मरीज की स्थिति स्थिर बनी रही और वह धीरे-धीरे स्वस्थ होकर सामान्य जीवन की ओर लौट रही हैं। चिकित्सकों का मानना है कि HIPEC तकनीक कैंसर की पुनरावृत्ति की संभावना को काफी हद तक कम कर देती है, जिससे दीर्घकालिक उपचार परिणाम बेहतर होते हैं।

इस सफलता के साथ मैक्स वैशाली उत्तर भारत के उन चुनिंदा संस्थानों में शामिल हो गया है, जहां उन्नत GI और गायनी कैंसर के लिए HIPEC जैसी अत्याधुनिक सर्जरी उपलब्ध है। यह संस्थान रोबोटिक सर्जरी, जटिल ऑन्को-रिकंस्ट्रक्टिव प्रक्रियाओं और एडवांस्ड कैंसर के उपचार के लिए भी विशेष पहचान रखता है।

ज्ञातव्य है कि डॉ. सीमा सिंह वर्तमान में मैक्स वैशाली में एसोसिएट डायरेक्टर रोबोटिक एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के पद पर कार्यरत हैं। AIIMS नई दिल्ली से MCh (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) तथा IMS-BHU से गोल्ड मेडल के साथ MS करने वाली डॉ. सिंह ने दक्षिण कोरिया से उन्नत रोबोटिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव ऑनकोलॉजी में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। ओवरी कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, गायनी कैंसर, HIPEC और रोबोटिक ऑन्को-सर्जरी उनके विशेषज्ञता क्षेत्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *