डा सतीश अग्रवाल के नेतृत्व मे “होप सामाजिक संस्था” ने आर्थिक रूप से निर्धन महिला श्रीमती रमा यादव का कराया गया अंतिम संस्कार -योगेश अग्रवाल

National Uttarakhand

देहरादून -डा सतीश अग्रवाल के नेतृत्व मे होप सामाजिक संस्था ने समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आर्थिक रूप से निर्बल महिला का अंतिम संस्कार संस्था की ओर से कराया गया।


उक्त जानकारी देते हुए संस्था के महामंत्री योगेश अग्रवाल ने बताया कि संस्था के संरक्षक परम् पूज्य महंत श्री श्री कृष्णा गिरी जी महाराज द्वारा संस्था अध्यक्ष डॉ० सतीश अग्रवाल जी को जानकारी दी गई। तदुपरान्त देहरादून निवासिनी एक महिला श्रीमती रमा यादव के निधन होने के कारण उनका अंतिम संस्कार होप सामाजिक संस्था के निम्न पदाधिकारियों की उपस्थिति में लक्खीबाग श्मशान घाट, देहरादून में किया गया:

– १-डा० सतीश अग्रवाल-अध्यक्ष २- श्री सतपाल वालिया -कोषाध्यक्ष ३- श्री योगेश अग्रवाल -महासचिव ४-श्री दुर्गादत्त भट्ट -नये सदस्य ५-श्री गिरीश जोशी-वाहन चालक ५-श्री योगेन्द्र चौधरी-कार्यका. सदस्य ६- श्री विकास गुप्ता -स्वयंसेवक ७- श्री कमल अग्रवाल -स्वयंसेवक

उपर्युक्त दिवंगत महिला श्रीमती रमा देवी के अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान से करवाने का समस्त व्यय भी होप सामाजिक संस्था से ही किया गया।इस अवसर पर दिवंगत महिला की दो पुत्रियां, एक पुत्री का एक दामाद और एक की उपस्थिति में अंतिम संस्कार का कार्य पूरा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *