
देहरादून -उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध समाजसेवी डा सतीश अग्रवाल द्वारा सेलाकुई मे स्थित पिरामिड होम डिवाइन के माध्यम से लोगों के जीवन मे सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयत्नशील है।ज्ञातव्य है कि डॉ.सतीश अग्रवाल द्वारा गत 11 वर्ष से प्रत्येक महा की पूर्णिमा की
शाम को पिरामिड के अंदर ध्यान का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पिरामिड ध्यान से जीवन में साकारात्मक परिवर्तन आता है।
माह जनवरी मे भी 25 जनवरी को शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक “पिरामिड होम डिवाइन, सेलाकुई” मे ध्यान का कार्यक्रम होगा। जिसमे शरीर मे उपस्थित चक्रो को रंग ध्यान द्वारा जागृत किया जाता है।कार्यक्रम के उपरांत खिचड़ी प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।
डा अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है। उन्होंने सभी आमंत्रितों से पिरामिड होम divine सेलाकुई में हर महीने होने वाले इस कार्यक्रम मे भाग लेने का अनुरोध किया है।
