*इन्वेस्टर समिट मे अन्तर्राष्ट्रीय उद्योगपतियों व प्रवासी भारतीयों को निवेश हेतु आमंत्रित करते हेतु दुबई व आबूधाबी मे रोड-शो करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम
*ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की सफलता के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 17 अक्टूबर को दुबई एवं 18 अक्टूबर को आबूधाबी मे करेंगे रोड-शो
देहरादून -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उतराखन्ड मे दिसम्बर मे प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को सफल बनाने हेतु भागीरथी प्रयासों मे जुटे हैं। मुख्यमंत्री इन्वेस्टरो को निवेश हेतु आकर्षित करने हेतु संयुक्त अरब अमीरात के अपने दौरे के दौरान 17 अक्टूबर को दुबई मे एवं 18 अक्टूबर को आबूधाबी मे आयोजित रोड शो मे भाग लेंगे।

दुबई रवाना होते समय सोशल मीडिया पर व्यक्त किए गए अपने उदगार मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि फिर नई ऊर्जा से ग्लोबल इन्वेस्टर समिट मे अन्तर्राष्ट्रीय उद्योगपतियों व प्रवासी भारतीयों को निवेश हेतु आमंत्रित करने दुबई प्रस्थान कर रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड निवेश के केंद्र बिंदु बनकर उभर रहा है।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसम्बर मे प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट को सफल बनाने मे जुटे हुए हैं। इन्वेस्टर को आकर्षित करने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश-विदेश मे रोड-शो एवं अन्य आयोजन मे भाग ले रहे हैं। नई दिल्ली मे करटेन रेजर, रोड-शो के अलावा लंदन मे भी कार्यक्रम मे भाग ले चुके हैं।
मुख्यमंत्री के प्रयासों से राज्य सरकार व उद्योगपतियों के मध्य 35 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू हो भी चुके हैं। संयुक्त अरब अमीरात मे आयोजित दोनों रोड-शो मे हास्पिटैलिटी एवं रियल एस्टेट के क्षेत्रों मे भारी निवेश मिलने की संभावना है।