भारतीय मानवाधिकार परिवार की प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम शर्मा ने पुत्र का जन्मदिन कुष्ठ आश्रम मे मनाया/राशन,फल और सब्जी का किया वितरण

National Uttarakhand

देहरादून -भारतीय मानवाधिकार परिवार ने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए संस्था की प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने पुत्र के जन्मदिन को कुष्ठ आश्रम मे मनाया।

भारतीय मानवाधिकार परिवार के प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नीलम शर्मा जी ने अपने बेटे का जन्मदिन कुष्ठ आश्रम मे मनाया। संस्था की ओर से प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार जी के नेतृत्व मे राशन, फल और सब्जी वितरण किया गया इस अवसर पर सुनीता राणा,महिपाल बिष्ट, रितेश थापा,गीतांजलि चौधरी, रवि, और सुमन सकलानी ,सूरज सिंह मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि लोग ज्यादा पैसे ख़र्च करते है। यदि नीलम शर्मा की भांति होटल मे व्यय करने के बजाय लोगों की मदद करने लगें तो खुशी भी मिलेगी‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *