भारतीय किसान संघ की बैठक प्रदेश अध्यक्ष भुवन डबराल की अध्यक्षता मे हुई सम्पन्न/सदस्यता अभियान की प्रगति की की गई समीक्षा

National Uttarakhand

देहरादून -भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक चमोली फॉर्म देवीपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भुवन डबराल के द्वारा की गई।

बैठक का संचालन प्रचार प्रमुख, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्रनाथ भट्ट ने किया। बैठक में प्रदेश महिला प्रमुख श्रीमती ममता राणा एवं प्रदेश संगठन मंत्री सुकर्मपाल राणा जी का विशेष रूप से मार्गदर्शन रहा।

बैठक में भारतीय किसान संघ के सदस्यता अभियान की प्रगति पर विचार विमर्श किया गया साथ ही निर्धारित समय से सदस्यता के लक्ष्य को पूर्ण करने पर जोर दिया गया। बैठक में सदस्यता शुल्क पुस्तिकाओं के वितरण और उपयोग की गई पुस्तिकाओं के प्रतिपण की वापसी व प्राप्त धनराशि को भारतीय किसान संघ के अकाउंट में जमा करने पर भी विचार विमर्श किया गया।

बैठक मे द्वारिका सिंह चौहान, अनिल कुकरेती, संजय चमोली, उदय चमोली, अनिल भट्ट सुनील चमोली सम्मिलित हुए। आगामी जनपद बैठक 11 फरवरी 24 को विकासनगर विकासखंड में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *