देहरादून -भारतीय किसान संघ की एक आवश्यक बैठक प्रदेश अध्यक्ष भुवन विक्रम डबराल के मुख्य आतिथ्य मे सम्पन्न हुई।
उक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र नाथ भट्ट ने बताया कि भारतीय किसान संघ की ग्राम देबीपुर मे आयोजित जिला कार्य समिति बैठक में माननीय प्रदेश अध्यक्ष भुवन विक्रम डबराल जी, जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद चौहान,प्रदेश महिला प्रमुख ममता राणा, जिला प्रचार प्रमुख सुरेन्द्र नाथ भट्ट जी राजेस कुमार,संजय चमोली,सर्वांनंद पैन्युली,जैविक प्रमुख अनिल भट्ट जी,सर्वेस जी आदि ने प्रतिभाग किया। बैठक मे किसान हित के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

