बाल वैज्ञानिकों के सम्मान समारोह के साथ भव्य रूप में सम्पन्न हुई दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी : शिक्षाविद राकेश मोहन डबराल ने दिया ओजस्वी सम्बोधन

National Uttarakhand

*जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता DLEPC-2025 का समापन

देहरादून- दो दिवसीय जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का समापन बाल वैज्ञानिकों के सम्मान समारोह के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रबुद्ध शिक्षाविद राकेश मोहन डबराल, प्रधानाचार्य श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज, पथरी बाग, देहरादून उपस्थित रहे। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों एवं उनके मार्गदर्शन शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि नवाचारों के माध्यम से जनसमुदाय की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करना अत्यंत सराहनीय है तथा यह देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इन दो दिवसों में कुल 157 बाल वैज्ञानिकों ने अपने नवोन्मेषी प्रोटोटाइप प्रदर्शित किए। इन प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन एनआईएफ (NIF) के वैज्ञानिक डॉक्टर पारस डॉक्टर, हिमानी शर्मा (एसोसिएट प्रोफेसर) एवं डॉक्टर चारू द्विवेदी (असिस्टेंट प्रोफेसर), दून विश्वविद्यालय, साथ ही सुनील जोशी एवं राजीव काला, प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। मूल्यांकन के उपरांत 16 नवोन्मेषों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित किया गया।

राज्य स्तर के लिए चयनित प्रतिभागी इस प्रकार रहे : मुस्कान (यूपीएस डर्मिगाड, चकराता), हर्षित बिष्ट (आर्मी पब्लिक स्कूल, बीरपुर), रागिनी (गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, गुनियाल गांव), राधिका (गवर्नमेंट गर्ल्स यूपीएस, भानियावाला), मानवी (गवर्नमेंट यूपीएस, भोपाल पानी), दिव्यांशु (गवर्नमेंट यूपीएस, माजरी ग्रांट), सागर (सारादेव स्कूल), स्नेहा (गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बॉम्बे बाग), सक्षम (एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, वसंत विहार), रोहित मंडल (यूपीएस, आराघर), कशिश (गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, कुनादगुरा), कंचन (जीआईसी, साहिया कालसी), तन्वी (डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल), कनिका (जीआईसी, सेलाकुई), अमर (जीआईसी, जस्सोवाला) एवं श्रुति (जीजीआईसी, लकी बाग)।
मुख्य अतिथि तथा जनपद इंस्पायर अवार्ड आयोजन समिति द्वारा सभी चयनित बाल वैज्ञानिकों एवं उनके मार्गदर्शन शिक्षकों को प्रमाण पत्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अंत में जिला समन्वयक सुधीर कांति द्वारा सबको धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुभाष झलडियाल, महामंत्री अर्जुन पंवार, इंस्पायर अवार्ड खंड समन्वयक संजय मौर्य, सरदार दलजीत सिंह, महावीर सेमवाल, पवन शर्मा, आशीष डबराल, वीरेंद्र यादव, राजीव अग्रवाल, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार सहगल, अंजना बिष्ट, भावना नैथानी, आरती ममगांई, जिला संदर्भ दाता इंस्पायर अवार्ड रिचा जुयाल, धनंजय उनियाल, महावीर सिंह मेहता, नरेश कोटला, दिगंबर सिंह नेगी, स्मिता सेमवाल, योगिता भट्ट, सी. एम. कोठियाल सहित अनेक शिक्षकगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *