
*‘प्रॉफिट और प्लैनेट साथ-साथ आगे बढ़ सकते हैं’ की सोच को मिली वैश्विक पहचान
नई दिल्ली/मुम्बई -पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और नेट जीरो की दिशा में उल्लेखनीय कार्यों के लिए रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड को एक ही मंच पर तीन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा गया है। कंपनी को ‘एक्सीलेंस इन थॉट लीडरशिप’, ‘ग्लोबल क्लाइमेट एक्शन लीडर ऑफ द ईयर’ तथा ‘बेस्ट नेट जीरो अचीवमेंट ऑफ द ईयर’ जैसे सम्मान प्राप्त हुए हैं। आईएमएस एंड सस्टेनेबिलिटी, सेंटर आफ एक्सीलेंस के प्रमुख अशोक कुमार श्रीवास्तव को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

इन सम्मानों के माध्यम से ईएसजी, सस्टेनेबिलिटी और क्लाइमेट चेंज के क्षेत्र में दूरदर्शी नेतृत्व तथा भविष्य को दिशा देने वाली सोच को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली है। विशेष रूप से ‘बेस्ट नेट जीरो अचीवमेंट ऑफ द ईयर’ सम्मान रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के नाम रहा।

कंपनी की ओर से कहा गया कि यह उपलब्धि केवल किसी एक व्यक्ति या टीम की नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की सामूहिक सफलता है, जो इस विचार में विश्वास रखते हैं कि आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि साथ-साथ आगे बढ़ने वाले लक्ष्य हैं।

रिलायंस जियो की यह उपलब्धि सतत विकास, कार्बन उत्सर्जन में कमी और नेट जीरो की दिशा में उसके प्रयासों को रेखांकित करती है। कंपनी ने इस अवसर पर अपने मार्गदर्शकों और मेंटर्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से पूरी टीम को नेट जीरो के लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रही है।

तीन प्रतिष्ठित सम्मानों की यह उपलब्धि कॉरपोरेट जगत में ‘प्रॉफिट और प्लैनेट’ के बीच संतुलन स्थापित करने की प्रतिबद्धता को भी मजबूती प्रदान करती है।

