देहरादून में कुमाऊंनी बैठकी होली की मधुर गूंज, क्लेमेंटाउन बना रंग-भक्ति का संगम : मधुर थाप पर गूंजे होली के गीत

National Uttarakhand

3300350ji8देहरादून-क्लेमेंटाउन क्षेत्र में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश परमार के आवास पर आयोजित कुमाऊंनी बैठकी होली कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में सांस्कृतिक उल्लास और पारंपरिक रंगों की छटा बिखेर दी। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न इस आयोजन में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

होली पर्व को प्राकृतिक रंगों, फूलों और पारंपरिक कुमाऊंनी वेशभूषा के साथ मनाते हुए महिलाओं ने लोकसंस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की। ढोलक और मंजीरे की मधुर थाप पर गूंजते राग-रागिनियों ने वातावरण को भक्तिमय और सुरमय बना दिया। श्रृंगार, भक्ति और हास्य रस से सराबोर पारंपरिक होली गीतों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में धर्मपुर विधायक की धर्मपत्नी शशि चमोली, कार्यक्रम संयोजिका विजेता बोरा परमार, पार्षद कुसुम वर्मा, प्रीति सेठी, मुकेश रजोड़, अंजलि जखमोला और सुनीता शर्मा सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर कुमाऊंनी बैठकी होली की पारंपरिक शैली में सामूहिक गायन कर सांस्कृतिक एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

महिलाओं ने घर पर तैयार किए गए ऑर्गेनिक रंगों से एक-दूसरे को रंग लगाकर प्रेम, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। पारंपरिक परिधान, लोकधुनों और सामूहिक सहभागिता ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *