भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट : संगठनात्मक अनुभवों पर केन्द्रित रही मुलाकात

National Uttarakhand

नई दिल्ली/देहरादून-भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर नेहा जोशी ने उन्हें संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

भाजपा के दोनों वरिष्ठ राजनेताओं की मुलाकात संगठनात्मक अनुभव और पुराने सहयोग की यादों से भी जुड़ी रही। उल्लेखनीय है कि दोनों नेताओं ने पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा में साथ कार्य किया है। जब नेहा जोशी भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रभारी थीं, उस दौरान नितिन नवीन भाजपा युवा मोर्चा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक दायित्व निभा रहे थे।

भेंट के दौरान उत्तराखंड में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों, आगामी कार्यक्रमों एवं रणनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। नितिन नवीन ने उत्तराखंड भाजपा की संगठनात्मक सक्रियता और कार्यशैली की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *