उत्तरांचल वैश्य अग्रवाल सभा व अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई अग्रसेन जयंती/नगर आयुक्त गौरव कुमार अग्रसेन जी के आदर्शों से कराया अवगत

National Uttarakhand

देहरादून- उत्तरांचल वैश्य अग्रवाल सभा तथा अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट देहरादून द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित अग्रकुल शिरोमणी भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पधारकर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सभी अग्र बंधुओं को बधाई देते हुए कहा कि अग्रसेन का संदेश समानता और सम्मान का है। जिसके आधार पर अग्रवाल समाज सेवा में सदैव समर्पित रहता है।

इस अवसर पर अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव घनश्याम अग्रवाल ने अग्रवाल धर्मशाला के माध्यम से किये जा रहे सेवा कार्यों से अवगत कराया ‌। उत्तरांचल वैश्य अग्रवाल सभा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट नरेश मित्तल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अग्रवाल समाज के प्रति अपनी कृतज्ञता का संकल्प दोहराया।

महासचिव गिरीश गर्ग द्वारा अग्रसेन पर कविता प्रस्तुत की। जयंती समारोह में देवभूमि उत्तराखंड के लोकप्रिय गायक कलाकार पियूष निगम तथा संदीप अग्रवाल ने अग्रसेन जी पर तैयार मनोहारी भजन प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। जयंती समारोह को समाजसेवी श्याम सुंदर गोयल,लक्ष्मी अग्रवाल, दिनेश सी गोयल, हरीश मित्तल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोशन लाल अग्रवाल ने भगवान अग्रसेन जी प्रतिपादित सिद्धांतो को अमल में लाने का संकल्प लिया। अंत में उत्तरांचल वैश्य अग्रवाल सभा के संरक्षक हरीश मित्तल का जन्मदिन भी समारोह पूर्वक मनाया गया।

समारोह का रुचि पूर्ण संचालन उत्तरांचल वैश्य अग्रवाल सभा के संगठन सचिव तथा अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने किया।समारोह में अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के अतुल सिंघल, अनुराग अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजेंद्र बंसल, डॉ पी के गोयल, विजयलक्ष्मी अग्रवाल,सूरज प्रकाश अग्रवाल, डॉ सुनील अग्रवाल, मोती दीवान, राजेश पंत, डैजी मित्तल,मधु गुप्ता , विपिन बंसल, अलका गुप्ता , विशाल शर्मा आदि अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *