
*जगतगुरु रामभद्राचार्य को आगरा से एयरलिफ्ट कर देहरादून लाया गया
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के सिनर्जी हास्पिटल मे भेंटकर स्वास्थ्य की ली जानकारी
देहरादून -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिनर्जी अस्पताल में भर्ती जगदगुरू रामभद्राचार्य महाराज से भेंट कर उनकी कुशल क्षेम पूछी तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुख्यमंत्री ने जगदगुरू रामभद्राचार्य का उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। ज्ञातव्य है कि जगतगुरु रामभद्राचार्य की तबीयत बिगड जाने पर आगरा मे हास्पिटलाइज्ड किया गया था। आगरा से एयरलिफ्ट कर जगतगुरु को देहरादून लाया गया है।

