“यूपिका, कानपुर” के बोर्ड के चुनावों मे सहकार भारती का रहा दबदबा/ अमरेश कुशवाहा बने निर्विरोध सभापति

National Uttarakhand

**25 वर्षों बाद हुए बोर्ड के चुनावों में सहकार भारती का दबदबा, हरदोई के हफीजुद्दीन अंसारी बने उपसभापति
**प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय एवं प्रदेश महामंत्री डॉ.प्रवीण सिंह जादौन ने दी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई

लखनऊ। पच्चीस वर्षों बाद हुए उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल कोआपरेटिव एसोसिएशन सहकारी समिति लिमिटेड कानपुर (यूपिका) के चुनाव में सहकार भारती के पदाधिकारियों ने अपना झंडा बुलंद किया है। वाराणसी के महानगर कोषाध्यक्ष अमरेश कुशवाहा को निर्विरोध सभापति और हरदोई के हफीजुद्दीन अंसारी को उपसभापति निर्वाचित घोषित किया गया है। प्रबन्ध कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमित कुमार सिंह, तलत परवीन, मालती देवी, मुजम्मिल, अमरेश प्रसाद, शराफत, वाशिर अली, शफीकन, राम अवतार एवं हीरा प्रजापति चुने गए हैं। ज्ञात हो कि यूपीका प्रदेश में 27 विक्रय केंद्रों का संचालन करता है।

इस उपलब्धि पर सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने यूपिका के सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम, विश्वास और कुशल प्रबंधन की देन है कि संगठन को शानदार सफलता प्राप्त हुई। 25 वर्षों बाद गठित यूपिका बोर्ड बुनकर समाज के आर्थिक उन्नयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री डॉ.प्रवीण सिंह जादौन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि हमें उम्मीद ही नहीं, पूरा विश्वास है कि आप सभी के कुशल प्रबंधन से आने वाले समय में यूपिका सहकारिता के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। प्रदेश संगठन प्रमुख डॉ.अरुण सिंह ने कहा कि यूपीडा बोर्ड में सहकार भारती के पदाधिकारियों का लगातार होता निर्वाचन संगठन की बढ़ती विश्वसनीयता को दर्शाता है। बोर्ड का निर्वाचन हो जाने से बुनकरों के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। इस दौरान कानपुर के पूर्व विधायक सुरेश अवस्थी एवं रघुनंदन सिंह भदौरिया भी उपस्थित थे। निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया और सहकार भारती संगठन को शानदार सफलता पर बधाई भी दी।

मौके पर प्रदेश मंत्री जितेन्द्र बहादुर सिंह, प्रदेश सह संपर्क प्रमुख अनंत मिश्र, प्रदेश मंत्री अरविंद दुबे, उपाध्यक्ष गजेन्द्र अवस्थी, विभाग संयोजक विजय पांडेय, अमित दीक्षित, वाराणसी महानगर अध्यक्ष नूरूल हसन, कानपुर जिला अध्यक्ष आरपी सिंह और अन्य महत्वपूर्ण कार्यकर्ता भी मौजूद थे। ज्ञात हो कि यूपीका से उत्तर प्रदेश में 27 विक्रय केंद्रों का संचालन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *