जालौन/उरई (उत्तर प्रदेश)- सुप्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर का प्रांगण बीती शाम मे आयोजित किए गए “दीपोत्सव कार्यक्रम” मे हजारों दीपकों की रोशनी व नगर की महिलाओं के नृत्य संगीत की मधुर ध्वनि से गुंजायमान हो गया।
जालौन नगर में प्रथमवार हुए महिलाओं का यह दीपोत्सव कार्यक्रम जालौन वासियों की स्मृतियों मे अमिट छाप छोड़ने मे सफल रहा।
1-प्रमुख समाजसेवी ज्योति अग्रवाल (उमा) एवं क्षेत्र की लोकप्रिय सभासद खुशबू विपुल अग्रवाल की अगुआई मे हुआ नगर मे प्रथम बार हुआ महिलाओं का “दीपोत्सव”:कार्यक्रम—:- नगर की प्रमुख समाजसेवी ज्योति अग्रवाल (उमा) एवं लोकप्रिय सभासद खुशबू विपुल अग्रवाल की अगुआई मे जालौन नगर मे प्रथम बार महिलाओं का भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अल्प समय मे आयोजित इस कार्यक्रम मे जालौन वासियों ने बढ चढकर भागीदारी की। इस कार्यक्रम मे तीन सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

2-एक हजार से अधिक दीपों, मीनू प्रजापति द्वारा बनाई गई”कमल” की अतिसुंदर रंगोली ने मोहा सभी का मन :—- दीपोत्सव को भव्यता देने के लिए मीनू प्रजापति व उनकी टीम द्वारा “कमल” के फूल की सुन्दर रंगोली बनाई गई।
एक हजार से अधिक दीपो को प्रज्वलित किया गया। जिसकी विशिष्टता यह रही कि अधिकांश दीप महिलाएं अपने अपने घरों से लांई थी।

3-दीपोत्सव कार्यक्रम को मिली भारी सफलता से नगरपालिका चुनाव मे भाजपा को मिल सकता है भारी फायदा :- –दीपोत्सव कार्यक्रम को मिली भारी सफलता निकट भविष्य मे होने वाले नगरपालिका चुनावों में भाजपा के फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि इन कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा समूचे जनपदवासियों को यह संदेश देने मे सफल रही है कि भारतीय संस्कृति व पर्वो का सर्वाधिक सम्मान भाजपा ही दे सकती है।
4—जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता,इन्दु माहेश्वरी, गरिमा अग्रवाल,विदिता अग्रवाल की उपस्थिति रही उल्लेखनीय ‘- समारोह को गरिमा प्रदान करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता ने दीपोत्सव कार्यक्रम मे पूरे समय मौजूद रहीं। इन्दु माहेश्वरी, गरिमा अग्रवाल,विदिता अग्रवाल की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

5- क्षेत्र के वरिष्ठजनों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की बढाई शोभा :—क्षेत्र के वरिष्ठ व सम्मानित नागरिकों ने उपस्थित रहकर दीपोत्सव कार्यक्रम की शोभा बढाई। प्रमुख रूप से पूरन लाल अग्रवाल,गीता अग्रवाल,मंजु अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। जबकि विपुल अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे पूरा योगदान दिया।
6-तीन सौ से अधिक महिलाओं ने दीपोत्सव मे की सक्रिय भागीदारी:- दीपोत्सव मे 300 से अधिक महिलाओं ने की सक्रिय भागीदारी ‘—- आयोजको द्वारा “सूर्यजागरण” को बहुत से नामो की सूची प्रकाशनार्थ भेजी गई है, परन्तु सभी नामो को आलेख मे उल्लिखित करना संभव नहीं है। दीपोत्सव मे संध्या गुप्ता,नैना साहनी,मधु पान्डेय,सुनीता दीक्षित,सुशीला कौशल,रानी गुप्ता, दीपका गुप्ता, रागिनी गुप्ता, डा रंजना दुबे, सुनीता तिवारी, साधना तिवारी, आशा चौहान, अर्चना,रुचि, मनीषा, चंचल, विधि, शिल्पी,अलका,हर्षिता, संगीता, शालिनी,शोभना, साधना,मीनू,श्रद्धा, राधा,नेहा,मुक्ता,रोली,शशि,अनीता द्विवेदी,अनीता माहेश्वरी,नीलम गुप्ता, दीपांशी गुप्ता,इन्दु गोयल सहित नगर की सैंकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।