देहरादून- उत्तराखंड राज्य में पत्रकारिता सदैव से बेहद मजबूत रही है। वर्तमान मे प्रदेश मे दर्जनो पत्रकार संगठन एवं प्रैस क्लब कार्यरत हैं।
परन्तु इन सभी संगठनों व प्रैस क्लबों के मध्य बेहतर समन्वय न होने से पत्रकार हितों के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बन सकी है। एक ऐसे अम्ब्रैला संगठन की जरूरत लम्बे समय से महसूस की जा रही थी जो सभी मोतियों को एक धागे मे पिरो कर ऐसी मजबूत माला बना सके, जिसके स्वर को कोई भी सरकार अनसुना न कर सके।
इस दिशा मे प्रदेश के जुझारू पत्रकार विश्वजीत सिंह नेगी ने सार्थक पहल करके “स्टेट प्रैस क्लब उत्तराखंड” का गठन किया।
आज देहरादून के बीजापुर गैस्ट हाउस मे राज्य के विभिन्न जनपदों से आए पत्रकारों ने नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए “स्टेट प्रैस क्लब उत्तराखंड’ की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व पुन: विश्वजीत सिंह नेगी को, प्रदेश महामंत्री का चन्द्रशेखर जोशी को, प्रदेश कोषाध्यक्ष का ज्ञान प्रकाश पाण्डेय को दिया गया।
A- पत्रकारों के उत्पीड़न को नहीं करेंगे बर्दाश्त- विश्वजीत सिंह नेगी :-
प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के उपरान्त अपने सम्बोधन मे विश्वजीत सिंह नेगी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि प्रदेश भर से आए पत्रकारों ने जिस भरोसे से उन्हें यह दायित्व दिया है,उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के उत्पीड़न का जो भी मामला जिले व मन्डल की यूनिट के माध्यम से उनके संज्ञान मे लाया जाएगा, उसके लिए वह हर संघर्ष को तैयार रहेंगे।
श्री नेगी ने यह भी कहा कि वह स्वस्थ आलोचना का संगठन की बैठको मे सदैव स्वागत करेंगे परन्तु बैठक के बाहर आलोचना करना उचित नहीं है।

B- संगठन हित में 24 घन्टे काम करेंगे -चन्द्रशेखर जोशी :-
प्रदेश महामंत्री चुने जाने पर चन्द्रशेखर जोशी ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन हित मे 24 घंटे कार्य करेंगे।
C- स्मारिका प्रकाशन का दायित्व संभालेंगे पूर्व प्रदेश महामंत्री आसुतोष डिमरी :-
बैठक मे यह भी तय किया गया कि “स्टेट प्रैस क्लब उत्तराखंड” की एक स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा, जिसका दायित्व पूर्व महामंत्री आसुतोष डिमरी द्वारा संभाला जाएगा।
D- नई कार्यकारिणी इस प्रकार रही :-
द्विवार्षिक चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी श्री अजय ढोडियाल तथा सहायक चुनाव अधिकारी श्री शिव शंकर कुशवाह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की, सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विश्वजीत सिंह नेगी,
प्रदेश महामंत्री पर चन्द्रशेखर जोशी ,प्रदेश उपाध्यक्ष गढ़वाल से श्री सुनील थपलियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष (कुमाऊं) से राजकुमार फुटेला , प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कुमायु मंडल से राज कुमार फुटेला,प्रदेश उपाध्यक्ष देहरादून से श्री बसंत निगम,
प्रदेश सचिव गढ़वाल से देवेंद्र दुमोका एडवोकेट,प्रदेश सचिव गढ़वाल से श्री नरेश भट्ट,प्रदेश सचिव कुमाऊँ से संजय रावत, प्रदेश सचिव कुमाऊँ से कंचन वर्मा, प्रदेश सचिव देहरादून से सुलोचना पयाल, कोषाध्यक्ष पद पर ज्ञान प्रकाश पांडे, विशेष सचिव दिनेश चंद्र शास्त्री , संप्रेक्षक सुरेंद्र अग्रवाल को सदन ने चुना।
सदन ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार श्री अजय ढोडियाल जी को स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड का संरक्षक घोषित किया, स्टेट प्रेस क्लब उतराखंड की कार्यकारिणी सदस्यों में प्रत्येक जनपद से वरिष्ठ पत्रकार चुने गए, जिसमे उत्तरकाशी से द्वारिका प्रसाद सेमवाल, टिहरी जनपद शशि भूषण भट्ट जी रुद्रप्रयाग से रोहित डिमरी रुद्पूर से सुरेन्द्र गुप्ता, नैनीताल से योगेश शर्मा, देहरादून से बोबी शर्मा, बागेश्वर से रमेश पान्डेय कृषक, अल्मोड़ा से अशोक पान्डेय,चंपावत से विनय शर्मा,चमोली से क्रांति भट्ट,पौढी से गणेश कुकसाल चुने गए।
E– देहरादून का प्रैस क्लब हो चुका है अप्रासंगिक :-
समीक्षको का मानना है कि आम पत्रकारो के हित संरक्षण मे देहरादून का प्रैस क्लब पूरी तरह फेल साबित हुआ है। सामान्य पत्रकारों की कौन कहे मान्यता प्राप्त पत्रकारों तक को सदस्यता से वंचित रखा गया है। प्रैस क्लब सभी पत्रकारों का न तो प्रतिनिधित्व करता है और न ही प्रैस क्लब की सदस्यता के दरवाजे सभी पत्रकारों के लिए खुले हैं। जबकि “स्ठेट प्रैस क्लब उत्तराखंड” राज्य के सभी जनपदों का प्रतिनिधित्व भी करता है और इसके दरवाजे भी सभी के लिए खुले हैं।