सूचना विभाग में पदोन्नति के आदेश हुए जारी/ आशीष त्रिपाठी जी बने अपर निदेशक, नितिन उपाध्याय जी बने संयुक्त निदेशक, एल,पी, भट्ट जी बने सहायक निदेशक

National Uttarakhand

देहरादून-शासन द्वारा सूचना विभाग में तीन अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी हो गये हैं।

जिसके अनुसार वर्तमान संयुक्त निदेशक आशिष त्रिपाठी को अपर निदेशक और उप निदेशक डॉ नितिन उपाध्याय को संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। यह पदोन्नतियाँ एक जनवरी से प्रभावी होंगी। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एल पी भट्ट को सहायक निदेशक बनाया गया है।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और अन्य अधिकारियों ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।

लघु समाचारपत्र एसोसिएशन ने आशीष त्रिपाठी जी, नितिन उपाध्याय जी व एल पी भट्ट जी को पदोन्नति हेतु बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *