सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

Uttarakhand

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुख, समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहां की फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी पर पड़ने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है। जिसे बड़े ही हर्षोल्लास व भक्ति के साथ मनाया जाता है। देश में त्योहारों को मनाने की अनोखी परंपरा है। शिवरात्रि का पर्व अपना विशेष महत्व रखता है। महाशिवरात्रि का यह पर्व आध्यात्मिक एवं धार्मिक दृष्टि से मनाया जाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्सव, त्योहार व व्रत उपवास से हमें शक्ति मिलती है। भगवान शिव सभी का कल्याण करते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामना दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *