देहरादून- उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था “हर्षल फाउंडेशन” संस्था प्रमुख डा रमा गोयल के नेतृत्व मे पूर्ण समर्पण व सेवा भाव के साथ जरूरतमंदों तक राहत पहुचा रही है। इसी श्रृंखला मे आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संस्था के पदाधिकारियों ने कैंसर पीड़ितों के मध्य मनाया।
डा रमा गोयल द्वारा प्रदत जानकारी मे बताया गया है कि हर्षल फाउंडेशन ने योग दिवस गंगा प्रेम होस्पिटल के मरीजों एवम् उनके केयर टेकर्स के साथ मनाया। यह संस्था कैंसर के अंतिम चरण के मरीजों की निशुल्क देखभाल करती है।

मरीजों से सामान्य परिचय के बाद उन्हें योगा की 2 - 3 आसान सी क्रिया बताई। जो वह आराम से कर सकें। संस्था के पदाधिकारीण अपने साथ संस्था की आवश्यकतानुसार जरूरी दवाईयां ओर राशन आदि ले गए थे। मरीजों से बात करके उन्हें छोटे छोटे उपहार भी दिए। संस्था के इस प्रयास से उनके चेहरे पर मुस्कान भी स्पष्ट दिखाई दी। इस अवसर पर संस्था की ओर से डॉ रमा गोयल, रवि कांत एवम् डॉ गोयल आदि उपस्थित थे।