उरई (जालौन)-जिला सहकारी विकास फैडरेशन लि जालौन के चुनाव में कौशल किशोर अध्यक्ष अनुराग कुमार उपाध्यक्ष बने। जबकि सहकार भारती के पवन चौहान शासन द्वारा नामित संचालक बनाए गए।

जिला सहकारी विकास फैडरेशन लि जालौन (डीसीडीएफ) का चुनाव आज निर्वाचन अधिकारी सौरभ पाण्डेय की देख रेख में संपन्न हुआ जिसमे 13 संचालक मंडल के सदस्य पूर्व में निर्वाचित घोषित हो गए थे उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सहकार भारती के जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह चौहान को संचालक नामित होने से 14 संचालक मंडल के सदस्यो ने अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवम् अन्य शीर्ष सहकारी संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के लिए अपने मत का प्रयोग किया जिसमे अध्यक्ष पद के भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी कौशल किशोर को आठ वोट और अभय द्विवेदी को छह वोट मिले कौशल किशोर को निर्वाचन अधिकारी ने अध्यक्ष पद पर एवम् उपाध्यक्ष पद पर अनुराग कुमार को घोषित किया ।
अन्य समितियों में जिला सहकारी बैंक लि जालौन में प्रतिनिधि हेतु गौरव गुर्जर धीरेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लखनऊ हेतु राम नारायण दलहन संघ हेतु कैलाश बाबू उत्तर प्रदेश सहकारी संघ हेतु रानी देवी पी सीएफ हेतु सिंकु राजपूत क्रभको हेतु नीरज दुबे इफको हेतु सुभाष दुबे को निर्विरोध निर्वाचित हुए चुनाव अध्यक्ष एवम् उपाध्यक्ष पद पर चुनाव हुआ। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी माधौ गढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश तिवारी सहकार भारती उत्तर प्रदेश महामंत्री डॉ प्रवीण सिंह जादौन डीसीडीएफ़ के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र पाण्डेय अभिमन्यु सिंह लाल प्रताप सिंह भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव जिला महामंत्री दिलीप दुबे रविंद्र सिंह परमार जिला कोषाध्यक्ष हरिकिशोर गुप्ता जिला केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार लि जालौन के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह संचालक सुरजीत सिंह राठौर जितेंद्र कुमार पांडेय कैथेरी सहकारी संघ के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र तिवारी सहित विभिन्न सहकारी संस्थाओं भारतीय जनता पार्टी सहकार भारती के पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष कौशल किशोर द्विवेदी को मालाओं से स्वागत कर बधाई दी

