उरई (उत्तर प्रदेश)-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकाअर्जुन खड़गे जी एवं राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी जी के आवाहन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय बृजलाल खाबरी व प्रांतीय अध्यक्ष माननीय अनिलयादव जी एवं प्रदेश सचिव जिला जालौन प्रभारी श्रीजे पी पाल जी के निर्देश पर एवं उरई शहर अध्यक्ष कांग्रेस आदरणीय डाक्टर रेहान सिद्दीकी जी के नेतृत्व में “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान में आज स्थान रामलीला मैदान के कोरी चबूतरा पर एकत्रित होकर राठ रोड मेन बाजार में दुकानदारों एवं मजदूरों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी के पत्र आम जनमानस को वितरित कर “भारत जोड़ो यात्रा के अनुभव व मोदी सरकार की कुरीतियों” को आमजनमानस के समक्ष रखा। डाक्टर रेहान सिद्दीकी जी श्याम सुदर चोधर ने कहा मंहगाई, बेरोजगारी आज देश के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र व्यास ने कहा की महिला उत्पीड़न की स्थिति तो यह है की कोई भी दिन ऐसा नहीं बीतता जिस दिन महिला उत्पीड़न की खबर न आए, नफरत का माहौल देश में व्यापक स्तर पर फैल रहा है। हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई धर्म के लोगों को आपस मे लड़वाने वा देश मैं जातिवाद, वर्गवाद, वैमनस्यता के खिलाफ़ हम व्यापक स्तर पर जागरूक करने का कार्य करेंगे।
प्रमुख रूप से अशोक दुवेदी, राजेश बुधौलिया, राजेश कुमार प्रजापत, राजकुमार वर्मा, आशाराम अहिरवार, संतराम श्रीवास, गुड्डू रिजवी, जितेंद्र कुमार वर्मा, मुहम्मद कसीम मंसूरी, ब्रजेश दीक्षित, शिवकात डांदेरिया आदि उपस्थित रहे।