देहरादून- सुभाष चन्द्र बोस (नेताजी) की जयंती पर जन जागरण अभियान समिति द्वारा बच्चों को वूलेन ग्लब्स और सौक्स वितरण किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए समिति के संस्थापक/अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा (पत्रकार) ने बताया कि बच्चों को इस अवसर पर देश की आजादी में नेताजी के योगदानों के बारे में बताया गया।

श्री सिन्हा ने बताया कि राजधानी देहरादून में विगत 12 वर्षो से विभिन्न समाजिक क्षेत्रों में जन जागरण अभियान समिति कार्यरत हैं।
संस्था द्वारा आज दिनांक 23 जनवरी महान स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र
बोस की जयंती के अवसर पर सहस्त्रधारा रोड के निकट मलिन बस्ती में जा कर लगभग 50 बच्चों के साथ
नेताजी की जयंती को मनाया गया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा ने बच्चों को नेताजी द्वारा दिए गए देश के योगदानों के बारे में बताया । वही उन्होंने बच्चों को मोरल और वैल्यू इडुकेश्र की जानकरी के साथ-साथ शिक्षा का अधिकार अधिनियम के बारे में भी बच्चों को अवगत कराया।
संस्था की सदस्य और पेशें से दांतों की चिकित्सक मोनिका कोषवाल ने बच्चों को दांतों को किस प्रकार से
और किस सही तरीके से साफ करें,इस बारें में भी बच्चों को बताया।

साथ ही संस्था की सदस्य और पेशें से अधिवक्ता तृप्ति नेगी ने बच्चों को उनके अधिकारों को बताया। साथ ही बच्चों को बेसिक संबैधानिक प्रक्रिया से भी अवगत कराया।
संस्था की तरफ सभी बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए गर्म हैंड गल्बस और गर्म मोजें का भी वितरण किया गया साथ ही बच्चों को बिसकुट भी बांटी गई।